फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा दुकान के ताले तोड़ उड़ाई एक लाख से अधिक की नकदी

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। चोरों ने शुक्रवार देर रात को जिला अस्पताल के मुख्य द्वार के बाहर एक दवाई की दुकान के ताले तोड़ कर एक लाख रुपये से अधिक नकदी पर हाथ पर साफ किया है। दुकानदार को इसके बारे में शनिवार सुबह पता चला और तुरंत इसकी पुलिस को सूचना दी। कुछ समय के बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सीसीटीवी का रिकार्ड खंगाल कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं शहरवासियों का कहना है कि शहर में चोरों ने चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम देकर अपनी मौजूदगी का फिर से एहसास करवाया है।
विज्ञापन

दुकान के मालिक तालिब हुसैन ने बताया कि वह हर रोज की तरह सुबह करीब सवा आठ बजे दुकान पर पहुंचा और दुकान का ताला खोल कर अंदर प्रवेश किया तो देखा कि दोनों गल्ले बाहर निकले हुए हैं और खाली पड़े हैं। वह समझ गया कि चोरों ने उसकी दुकान को निशाना बना दिया है। उसकी दुकान पर दो शटर लगे हैं। चोरों ने एक शटर के ताले तोड़ कर अंदर प्रवेश किया है। जाते समय चोर ताले भी अपने साथ ले गए हैं। चोरों ने दुकान के अंदर से एक लाख पांच हजार रुपये की नकदी पर हाथ साफ किया है।
उसने इसके बारे में साथी दुकानदारों को सूचित किया और साथ ही पुलिस को भी जानकारी दी। कुछ समय के बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। दुकान के अंदर व बाहर सीसीटीवी लगे हैं और पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। मौके पर मौजूद दुकादारों ने बताया कि करीब पांच वर्ष पहले भी चोरों ने इसी स्थान पर कुछ दुकानों के ताले तोड़ कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। आज तक इसके बारे में किसी को कुछ पता नहीं चला है। दुकानदारों ने कहा कि अस्पताल रोड शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में से एक है। शुक्रवार रात से कोरोना कोरोना कर्फ्यू भी शुरू हो चुका है और पूरे शहर में पुलिस का सख्त पहरा है। इसके बावजूद चोर चोरी की वारदात को अंजाम देने में कामयाब रहे हैं। दुकानदारों की मांग है कि पुलिस जल्द से जल्द चोरों को पकड़ कर पैसा बरामद करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें