किश्तवाड़। जिले के पाडर अठोली उपमंडल में शनिवार को जिला सत्र न्यायाधीश की अध्यक्षता में प्री लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें जल शक्ति एवं विद्युत विभाग से संबंधित मामलों का निपटारा किया गया। इसमें वाईपी कोतवाल और जेएमआईसी (मुंसिफ जज) महजबीन अख्तर मौजूद रहे। पाडर उपमंडल में पहली बार प्री लोक अदालत का आयोजन हुआ है।