फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: छात्रों को कॅरिअर लक्ष्यों के बारे में जिज्ञासु बनने को प्रोत्साहित किया

विज्ञापन
जीडीसी रामनगर में करियर और पीएम इंटर्नशिप योजना पर हुए ओरिएंटेशन कोर्स में भाग लेते छात्र।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर/रामनगर। राजकीय डिग्री कॉलेज रामनगर के कॅरिअर काउंसलिंग, प्लेसमेंट सेल तथा राजनीति विज्ञान विभाग की तरफ से आईक्यूएसी के सहयोग से ''शैक्षणिक दुनिया में कॅरियर के अवसर'' और ''पीएम इंटर्नशिप योजना'' पर एक ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
प्रिंसिपल प्रो. (डॉ.) भवनीश चंद अंथाल के संरक्षण और डॉ. पंकज शर्मा और डॉ. पुयश कांत शर्मा की देखरेख में हुए कार्यक्रम में छात्रों को कॅरिअर लक्ष्यों के बारे में जिज्ञासु, सूचित और सक्रिय रहने के लिए प्रोत्साहित किया गया। अपने संबोधन में प्रिंसिपल प्रो. (डॉ.) भवनीश चंद ने छात्रों को सार्थक कॅरिअर पथ की ओर मार्गदर्शन करने के लिए राजनीति विज्ञान विभाग और आईक्यूएसी के काउंसलिंग सेल द्वारा की गई पहल की सराहना की। उन्होंने आकांक्षाओं को पूरा करने और अकादमिक सीखने और वास्तविक दुनिया के अवसरों के बीच की खाई को पाटने में ऐसे प्लेटफार्मों के महत्व पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले, कार्यक्रम की शुरुआत कॅरिअर काउंसलिंग के सदस्य और वाणिज्य विभाग के प्रमुख प्रोफेसर संजय मल्होत्रा के स्वागत भाषण से हुई, जिसमें उन्होंने छात्रों के भविष्य को आकार देने में प्रारंभिक करियर मार्गदर्शन के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने शिक्षाविदों और इंटर्नशिप में अवसरों की खोज को जरूरी बताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें