फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बट्टलबालियां में डिवाइडर से टकराई कार, चालक सुरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। शहर के साथ लगते बट्टलबालियां इलाके में मंगलवार सुबह एक कार डिवाइडर से टकराई गई। हादसे में कार चालक बाल-बाल बच गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कार को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार उधमपुर से जम्मू की तरफ जा रही होंडा सिटी कार (जेके02बीएस-4991) बट्टलबालियां में अनियंत्रित हो कर डिवाडर से टकरा गई। इसमें जहां कार को नुकसान पहुंचा है, लेकिन चालक बाल-बाल बच गया है। हादसे के बाद गुजर रहे वाहनों के चालक और यात्री मदद के लिए पहुंचे और चालक को बाहर निकाला। उसे मामूली चोट आई थी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ कार को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें