फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: जखैनी ग्रिड स्टेशन की क्षमता दोगुनी, अघोषित बिजली कटौती से मिलेगी राहत

Sun, 02 Mar 2025 12:42 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
ग्रिड स्टेशन जखैनी में लगाया नया ट्रांसफार्मर। संवाद - फोटो : udhampur
विज्ञापन
ग्रिड स्टेशन की कुल क्षमता 160 एमवीए से बढ़कर 320 एमवीए हुई, उधमपुर, किश्तवाड़, डोडा और रामबन जिलों को भी मिलेगा लाभ
विज्ञापन

उधमपुर। शहर और जिले के विभिन्न क्षेत्रों में ओवरलोड के कारण हो रही अघोषित बिजली कटौती को दूर करने के लिए बिजली विभाग ने जखैनी ग्रिड स्टेशन की क्षमता बढ़ाने का कार्य शुरू किया था।
15 करोड़ रुपये की लागत से 160 एमवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाने की प्रक्रिया पिछले वर्ष शुरू हुई थी, जिसका ट्रायल अब पूरा हो चुका है। इस अपग्रेडेशन के बाद जखैनी ग्रिड स्टेशन की कुल क्षमता 160 एमवीए से बढ़कर 320 एमवीए हो गई है। इस बढ़ी हुई क्षमता का लाभ उधमपुर, किश्तवाड़, डोडा और रामबन जिलों को मिलेगा। वर्तमान में शहर में बिजली कटौती का शेड्यूल प्रतिदिन केवल दो घंटे (सुबह और रात में एक-एक घंटा) तय किया गया है। हालांकि, नए ट्रांसफार्मर की स्थापना के बाद ओवरलोडिंग की समस्या काफी हद तक कम हो जाएगी।
विज्ञापन

नया ट्रांसफार्मर और इसकी विशेषताएं
बिजली विभाग की ओर से लगाए गए इस नए 160 एमवीए ट्रांसफार्मर में कई आधुनिक विशेषताएं जोड़ी गई हैं। इसमें ऑटोमेटिक फायर सेफ्टी सिस्टम शामिल है, जो किसी भी तकनीकी खराबी के कारण आग लगने की स्थिति में तुरंत सक्रिय हो जाएगा। इसके तहत ट्रांसफार्मर का तेल एक विशेष टैंक में शिफ्ट कर दिया जाएगा, जिससे आग लगने की स्थिति में अन्य उपकरणों को नुकसान नहीं पहुंचेगा। हालांकि, नए ट्रांसफार्मर की स्थापना के बावजूद सुबह और शाम की बिजली कटौती जारी है। बिजली विभाग का कहना है कि यह कटौती उनकी ओर से नहीं की जा रही, बल्कि अन्य स्रोतों से आपूर्ति में कटौती हो रही है। नए ट्रांसफार्मर की स्थापना से न केवल बिजली आपूर्ति बेहतर होगी, बल्कि अनियोजित कटौती से भी राहत मिलेगी। अब उपभोक्ताओं को उम्मीद है कि बिजली विभाग इस बढ़ी हुई क्षमता का पूरा लाभ सुनिश्चित करेगा और निर्बाध आपूर्ति बनाए रखेगा। संवाद
विज्ञापन

ग्रिड स्टेशन जखैनी में नया 160 एमवीए का ट्रांसफार्मर लगा दिया गया है। इससे बिजली की क्षमता डबल हो गई है। शहरवासियों के साथ-साथ चार जिलों की आबादी को लाभ मिलने के साथ अघोषित बिजली की होने वाली कटौती से भी निजात मिलेगी।
- किरण गुप्ता, एक्सईएन
जखैनी ग्रिड स्टेशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें