फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: इस्लामाबाद मस्जिद में हमले के खिलाफ कैंडल मार्च निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
रामबन। शिया समुदाय ने रविवार को पाकिस्तान के इस्लामाबाद में मस्जिद पर हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करते हुए कैंडल मार्च निकाला। हमले में 32 लोग मारे गए और 170 घायल हुए हैं। प्रदर्शन अंजुमन-ए-इमामिया कुनफर चंद्रकोट द्वारा किया गया। लोगों ने मुख्य सड़क पर मोमबत्तियां और तख्तियां लेकर मार्च निकाला और आतंकवाद के खिलाफ नारे करते हुए हमलावरों की निंदा की। साथ ही पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए।
विज्ञापन


सभा को संबोधित करते हुए मौलाना समर काजमी ने हमले को अमानवीय कृत्य बताया और आतंकवाद के सभी रूपों को खत्म करने की तत्काल आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हिंसा के ऐसे कृत्य, खासकर पूजा स्थलों पर मानवता और शांति पर हमला है।
इरफान हैदर ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति एकजुटता व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। उन्होंने दोहराया कि किसी भी समाज में हिंसा का कोई स्थान नहीं है। उन्होंने पीड़ितों के लिए न्याय की मांग की। कैंडल मार्च शांतिपूर्वक समाप्त हुआ। इस दौरान हमले में जान गंवाने वालों की याद में मौन रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें