फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: कैंडल मार्च निकाल कर दी मृतकों को श्रद्धांजलि

विज्ञापन
उधमपुर में कैंडल मार्च निकालते शहरवासी। 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए बुधवार शाम को कांग्रेस ने कैंडल मार्च निकाला। इसमें काफी संख्या में शहरवासी भी शामिल हुए। कैंडल मार्च के दौरान लोगों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। शहर के गोल मार्केट चौक पर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
विज्ञापन

कांग्रेस के जिला कार्यकारी अध्यक्ष सुमित मगोत्रा ने कहा कि पहलगाम में निहत्थे पर्यटकों पर हुआ आतंकी हमला निंदनीय है। इस कायरतापूर्ण हमले को बिल्कुल सहन नहीं किया जा सकता है। हमले के बाद प्रधानमंत्री की तरह राहुल गांधी भी अपना विदेश दौरा रद्द कर देश लौट आए हैं। सबसे पहले देश की संप्रभुता है और अगर कोई भी नापाक हरकत देश के खिलाफ होगी तो इसके लिए देश का प्रत्येक नागरिक एकजुट है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग कि कठोर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें