फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधमपुर: गाते रहो बम-बम भोले, चाहे पैरों पर पड़ें छाले

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में जम्मू संभाग में पहली बार निकाली गई कांवड़ यात्रा को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखा गया। हर कोई इस यात्रा का भागीदार बनना चाहता था। जिस किसी को भी यात्रा आने के बारे में पता चला तो वह उसके स्वागत के लिए पहुंच गया। यह यात्रा कई स्थानों से होते हुए गौरीकुंड से पैदल सुद्धमहादेव मंदिर जाकर संपन्न हुई। विश्व हिंदू परिषद की ओर से निकाली गई कांवड़ यात्रा जम्मू से शुक्रवार सुबह उधमपुर पहुंची। उधमपुर में यात्रा का स्वागत जोर शोर से किया गया। इसके बाद यात्रा वाहनों के जरिए छड़ी लेकर संत दिनेश भारती की अगुवाई में आगे के लिए रवाना हुई, जिसका स्वागत कई पढ़ाव पर हुआ। ब्लाॅक नरसू में सबसे पहले इसका स्वागत ढोल बाजों के साथ हुआ। वहां लगाए गए लंगर में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद यात्रा चंप्याड़ी पहुंची। वहां भी श्रद्धालुओं ने उसका स्वागत किया। इसके बाद पैदल यात्रा चिनैनी के छोटा अमरनाथ गुफा पहुंची। वहां भी सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे। उन्होंने यात्रा का खूब स्वागत किया। चिनैनी के मुख्य चौक पर भी स्थानीय लोगों ने छड़ी के स्वागत के दौरान उस पर फूल बरसाए। दोपहर बाद चिनैनी से यात्रा बश्ट पहुंची। उसका स्वागत भजन कीर्तन के साथ हुआ। उसके बाद कांवड़ यात्रा गौरीकुंड के लिए रवाना हो गई, जहां सैकड़ों वाहनों पर सवार हजारों भक्तों का उत्साह देखने योग्य था। वहां पर शिव की धरती भोले के जयघोष से गूंज उठी। इस कांवड़ यात्रा में शामिल होकर हजारों लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
विज्ञापन


दोपहर बाद कांवड़िये कांवड़ में जल भर कर पैदल रवाना हुए सुद्धमहादेव
शुक्रवार को दोपहर के समय यात्रा गौरीकुंड पहुंच गई थी। पदयात्रा से पहले गौरीकुंड मंदिर में पूजा अर्चना की गई, जिसके बाद गौरीकुंड से कांवड़िये कांवड़ में जल भरकर भजन कीर्तन करते और ढोल बाजों संग पैदल ही सुद्धमहादेव के प्राचीन शिव मंदिर के लिए रवाना हो गए। पदयात्रा के दौरान आगे-आगे छड़ी उठाए संत दिनेश भारती और उनके पीछे कांवड़िये भोले के जयघोष के साथ आगे बढ़ रहे थे। गौरीकुंड से पौने तीन बजे यात्रा रवाना हुई और शाम के समय सुद्धमहादेव पहुंची, जहां यात्रा का स्वागत धूमधाम के साथ हुआ। इस दौरान भगवान शिव के प्राचीन मंदिर पहुंची कांवड़ यात्रा ने जलाभिषेक किया और मंदिर में पूजा अर्चना की। इसके बाद भंडारा लगाया गया।

यात्रा के आगे रहा एसएसपी का काफिला
कांवड़ यात्रा के दौरान जहां प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे, वहीं जगह-जगह पुलिस, सीआरपीएफ के जवान तैनात किए गए थे। एसएसपी उधमपुर डाॅ. विनोद कुमार यात्रा के आगे-आगे अपने काफिले के साथ चल रहे थे। जहां-जहां यात्रा रुक रही थी, वहां पर वह सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा ले रहे थे। यात्रा के दौरान सड़क किनारे लगे वाहनों को भी हटाया गया। किसी भी गाड़ी को सड़क पर पार्किंग करने की इजाजत नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें