फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: 13400 श्रद्धालुओं ने लगाई माता के दरबार में हाजिरी

विज्ञापन
मां के भवन की ओर दर्शनों को जाते श्रद्धालु। - फोटो : rajauri
विज्ञापन
कटड़ा। बुधवार को 13400 श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में हाजिरी लगाई। हालांकि प्रयागराज में कुंभ के कारण यात्रियों की संख्या में गिरावट देखी जा रही है।
विज्ञापन

देशभर से मां वैष्णो देवी के दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में इन दिनों काफी गिरावट दर्ज की जा रही है। भवन में सुबह शाम ठंड के कारण यात्री भवन से दर्शन करने के बाद धर्मनगरी की ओर रुख कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महांकुभ चलते श्रद्धालुओं की कमी इन दिनों देखने को मिल रही हैं लेकिन मौसम साफ रहने से हेलिकॉप्टर व बैटरी कार सहित रोपवे सेवा चल रही है। इसके साथ ही यात्रा में गिरावट को देखते हुए दिन व रात के समय तीन से चार घंटे प्राकृतिक गुफा के किवाड़ दर्शनों के लिए खोले जा रहे हैं। श्रद्धालु मां वैष्णो देवी के जयकारे लगाते हुए भवन की ओर प्रस्थान कर रहे हैं।
वहीं पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार हालांकि बुधवार को संक्रांति थी लेकिन फिर भी 13400 के करीब श्रद्धालुओं ने भवन में प्राकृतिक पिंडियों के समक्ष नमन किया। वीरवार को शाम सात बजे तक 10 हजार के करीब श्रद्धालु अपना पंजीकरण करवा कर भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें