कटड़ा। जम्मू प्रांत के कार्य करने वाले युवाओं की ओर से गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर कटड़ा में माता के जागरण का आयोजन किया गया। इसमें गायकों ने भजन गाए।
जागरण के शुभारंभ पर मंडल के सदस्यों की ओर से मां वैष्णो देवी की दिव्य ज्योति प्रज्ज्वलित की। इस मौके पर जम्मू कश्मीर के प्रसिद्ध गायक सरस भारती और राजू विजयपुरिया आदि ने मां वैष्णो देवी के भजन तथा भेंट आदि प्रस्तुत की । देर रात तक जारी इस भव्य जागरण में स्थानीय निवासियों की काफी भागीदारी थी। इस मौके पर गायकों के साथ ही श्री माता वैष्णो देवी प्रेस क्लब कटड़ा के प्रधान अरुण शर्मा को मां वैष्णो देवी का चित्र देकर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। मां वैष्णो मां भगवती भक्त मंडल कटड़ा के सदस्य पवन शर्मा, संजय शर्मा, ताराचंद, पुरुषोत्तम कुमार बागा, सुरेंद्र कुमार, सोहन शर्मा, चरणजीत खजूरिया, अजय कुमार, कुलदीप कुमार व विक्की कटारिया आदि मौजूद थे।