उधमपुर। शहर के साथ लगते सलमेड़ी गांव में स्थित नृसिंह मंदिर में वसंत पंचमी के उपलक्ष्य में भंडारा लगाया गया।
इसके चलते सुबह से ही मंदिर में माथा टेकने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की खासी भीड़ देखने को मिली। मंदिर परिसर में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। इसके बाद दोपहर 12 बजे के करीब पूर्णाहुति के बाद कन्या पूजन कर भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में क्षेत्र के अलावा अन्य स्थानाें से आए लोगों ने भी प्रसाद ग्रहण किया। वहीं मंदिर में आए लोगों ने भजन कीर्तन कर नृसिंह भगवान के आगे माथा टेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस संदर्भ में मंदिर के पुजारी ने बताया कि मंदिर में हर साल यज्ञ किया जाता है। इसमें साधु संतों को बुलाया जाता है। उन्होंने कहा कि यह यज्ञ राघव दास सागे धामवासी की कृपा से हर साल होता है। उन्होंने कहा कि मंदिर में होने वाला भंडारा स्थानीय लोगों के सहयोग से किया जाता है। संवाद