चिनैनी। वसंत पंचमी का पर्व चिनैनी क्षेत्र में भी धूमधाम के साथ मनाया गया। कस्बे में वसंत पंचमी के अवसर पर लोगों ने मंदिरों में पहुंचकर पूजा अर्चना की तो वही शाम के समय बाबा श्याम गिर के दरबार में पहुंचकर पूजा अर्चना करने के बाद हलवे का प्रसाद श्रद्धालुओं में वितरित किया गया। इस दौरान देर शाम तक भजन कीर्तन का भी आयोजन किया गया।