फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: स्वामी दयानंद जयंती पर भंडारा 23 को

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। आर्य समाज उधमपुर की एक बैठक इसके प्रधान अरविंद गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इसमें शिवरात्रि पर्व को लेकर चर्चा की गई। कहा गया कि 23 फरवरी रविवार को स्वामी दयानंद महाराज का जन्म दिवस है। इस अवसर पर हवन यज्ञ किया जाएगा। इसके बाद स्कूल के विद्यार्थी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे और इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर यह भी निर्णय लिया गया कि 26 फरवरी को शिवरात्रि का पर्व है, उसे भी श्रद्धापूर्वक मनाया जाएगा। इस अवसर पर भी हवन यज्ञ किया जाएगा व प्रसाद वितरित किया जाएगा। इस बैठक में धर्मवीर गुप्ता, राजीव एडवोकेट, राकेश गुप्ता, नरेश खन्ना, डॉ. राकेश महाजन, रमेश गुप्ता, अतर सिंह, राम किशोर व अजय कुमार उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें