फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: शिव सेना ने वेलेंटाइन डे का किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। शिव सेना ने वेलेंटाइन डे का विरोध किया है। संगठन ने चेतावनी दी कि सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी प्रकार की अश्लीलता, असभ्य व्यवहार या भारतीय संस्कृति के विरुद्ध किसी भी गतिविधि को सहन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

संगठन समाज की गरिमा और नैतिक मूल्यों की रक्षा के लिए तैयार हैं। पार्टी के पदाधिकारियों ने युवाओं से अपील की है कि वे भारतीय परंपराओं का सम्मान करें और मर्यादा बनाए रखें। साथ ही, प्रशासन को भी आगाह किया गया है कि यदि अश्लीलता या गैर संस्कृति से जुड़े प्रदर्शन पर रोक नहीं लगी तो शिव सेना स्वयं सख्त कदम उठाने से पीछे नहीं हटेगी। यह चेतावनी प्रदेश उपाध्यक्ष जतिंद्र अरोड़ा ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जारी की। उनके साथ जिला अध्यक्ष संजीव कुमार, चेयरमैन जोगिंदर वर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष साहिल गंडोत्रा, युवा अध्यक्ष विशाल वर्मा, सोनू वर्मा व गोपाल डोगरा भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें