भारतीय विद्या मंदिर में मातृ पितृ पूजना दिवस पर हवन में शामिल बच्चे व अभिभावक।
उधमपुर। भारतीय विद्या मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल नैनसू में मातृ पितृ पूजन दिवस मनाया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में भारतीय संस्कारों को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्कूल समिति के प्रधान शिव कुमार और उनके साथ सदस्य पूजा शर्मा, सुरिंदर शर्मा, मूल्ख राम शर्मा भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना के साथ किया गया। इस मौके पर अध्यापकों और विद्यार्थियों ने मातृ-पितृ दिवस के उपलक्ष्य पर अपने विचार रखे। छारत्रों ने कविता भी प्रस्तुत की गई। मुख्य अतिथि ने बताया कि ईश्वर के बाद हमारे जीवन में माता-पिता का स्थान आता है। मातृ पितृ पूजन दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य है कि बच्चों में भारतीय संस्कृति बनी रहे। विद्यालय आए अभिभावकों की विद्यार्थियों ने तिलक लगाकर और फूल माला पहनाकर पूजा की। अभिभावकों ने इस कार्यक्रम की सराहना की। विद्यालय की प्रधानाचार्य रेणु शर्मा ने अभिभावकों का धन्यवाद किया।