फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैडेट्स ने सुनी शहीद ग्रेनेडियर हवलदार रतन चंद के वीर गाथा

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। महिला कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स की ओर से 22वें कारगिल विजय दिवस की स्मृति में वीर नारी सुषमा देवी से मुलाकात कर उन्हें सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

एनसीसी कैडेट्स ने कहा कि उन्होंने विजय दिवस के अवसर पर कारगिल युद्ध में शहीद हुए ग्रेनेडियर हवलदार रतन चंद के परिवार से मुलाकात की, जहां वीर नारी और नायक के बच्चों के साथ लंबी बातचीत कर वीरता की दास्तां सुनी। कॉलेज प्रिंसिपल प्रो. मीनू महाजन ने कैडेट्स व संकाय प्रभारी के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि आज हम विजय दिवस कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीरों के बदौलत मना रहे हैं। देश उनकी शहादत को कभी भूला नहीं सकता है। उन्होंने कहा कि एक कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से हम उन्हें नमन करते हैं और प्रतिज्ञा करते हैं कि हम उनके द्वारा किए गए बलिदान को कभी नहीं भूलेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महिला कॉलेज की एनसीसी कैडट ने कारगिल श्रद्धांजलि पार्क और ध्रुव युद्ध स्मारक पर आयोजित कार्यक्रमों में भी मोमबत्तियां जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की है। इसके साथ ही, कैडेटों ने एक वेबिनार में भी भाग लिया, जिसका आयोजन सेकेंड जम्मू-कश्मीर एनसीसी गर्ल्स बटालियन द्वारा किया गया था, जिसमें लगभग 105 कैडेट्स ने भाग लिया। इस दौरान उन्होंने स्वयं रचित कविताएं प्रस्तुत कीं और ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भाग लिया। उन्होंने कहा कि आनलाइन कार्यक्रम का आयोजन कमांडिंग ऑफिसर कर्नल एसके सिंह के मार्गदर्शन में किया गया था। जबकि ऑफ़लाइन गतिविधियों का संचालन कॉलेज के एसोसिएट एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. कमल दीप कौर द्वारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें