फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाम सात बजे तक आठ हजार भक्तों ने भवन की आरे किया प्रस्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। मां वैष्णो देवी की पवित्र यात्रा निर्विरोध जारी है। शाम छह बजे तक करीब आठ हजार भक्त पंजीकरण करवा कर भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे। वहीं, तेज हवाएं और बादल छाने के चलते शाम पांच बजे के बाद से चॉपर सेवा प्रभावित है। इस कारण भक्त पैदल, घोड़े, पालिकी और पिट्ठू के माध्यम से यात्रा करने को मजबूर रहे। वहीं, दिनभर यात्रा मार्ग मां के जयकारों से गूंजता रहा है।
विज्ञापन

मौसम के बिगड़े मिजाज के चलते धर्मनगरी सहित त्रिकुटा पर्वत पर दिनभर बादल छाए रहे और तेज हवाएं चलती रहीं। इससे मौसम सुहावना हो गया है और श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है। मगर शाम पांच बजे तेज हवाएं चलने और बादल छाने के चलते चॉपर सेवा प्रभावित हो गई, जिस कारण पंजीकरण करवाए लोगों को यात्रा मार्ग से ही जाना पड़ा है। इसके अलावा बैटरी कार और रोपवे सुविधा बहाल रही, जिसका भक्तों ने लाभ उठाया है। पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को जहां 18 हजार भक्तों ने मां की पवित्र पिंडियों के दर्शन किए थे वहीं रविवार शाम सात बजे तक करीब आठ हजार भक्त भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें