फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: टैक्स कटौती, कृषि, शिक्षा और स्वास्थ्य बजट से व्यापारी से लेकर समाज का हर वर्ग खुश

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। बीते दिन केंद्र सरकार की ओर से बजट पेश किया गया। इसको लेकर शहरवासियाें ने मिली-जुली प्रतिक्रिया व्यक्त की है। एक तरफ इन्कम टैक्स को लेकर व्यापारी खुश हैं तो किसानों ने बजट का स्वागत किया है।
विज्ञापन

कोई कह रहा है कि इस बजट में लोगों से लेकर किसान वर्ग तक के बारे में सोचा गया है। वहीं व्यापारियों ने इन्कम टैक्स स्लैब को 12 लाख रुपये तक किए जाने का स्वागत किया है तो दूसरी ओर खाने पीने व रोजमर्रा की चीजों के दाम न घटाने पर वे मायूस हैं। हालांकि किसानों ने बजट का स्वागत किया है। वहीं लोगों ने शिक्षा और हेल्थ केयर सेक्टर को विशेष महत्व दिए जाने पर खुशी जाहिर की है।
व्यापार मंडल उधमपुर के प्रधान जितेंद्र वरमानी ने बताया कि सरकार ने जहां आम बजट में एलईडी, एलसीडी, टीवी, इलेक्टि्रक वाहन व कुछ सामान सस्ता किया है लेकिन खाने पीने की रोजमर्रा की चीजों की तरफ ध्यान नहीं दिया है। इससे व्यापारी वर्ग खुश नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार खाने पीने की चीजों के दाम कम करने चाहिए थे। इससे आम आदमी को राहत मिलने के साथ ही व्यापार में भी बढ़ोतरी होती है। उन्होंने कहा कि जीएसटी में कमी को लेकर भी कोई एलान नहीं किया गया है। इसके चलते व्यापारी वर्ग भी मायूस है।
विज्ञापन

कांग्रेस के जिला कार्यकारी अध्यक्ष सुमित मगोत्रा ने कहा कि इस बजट में सिर्फ बिहार की बात की गई है। जम्मू कश्मीर का नाम तक नहीं लिया गया है। इस बजट को गठबंधन सरकार बचाने के लिए तैयार किया गया है। टैक्स छूट में कई शर्तें जुड़ी हुई हैं। उन्होंने कहा कि देश के किसान धरने पर बैठे हैं लेकिन एमएसपी तक का जिक्र बजट में नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि आम जनता को महंगाई की मार से बचाने व युवाओं के रोजगार के लिए बजट में कुछ नहीं है।
किसान इशफाक हुसैन ने कहा कि बजट किसानों के लिए कई प्रकार की सौगात लेकर आया है। धन्य धान्य योजना से किसानों को लाभ मिलेगा। किसान क्रेडिट कार्ड से पांच लाख तक का लोन आसानी से ले सकेगा। निखिल कुमार का कहना था कि बजट में जहां जीवन रक्षक दवाएं सस्ती की गई हैं, वह सराहनीय कदम है। वहीं अगर सरकार खाने पीने चीजों के दामों में भी कटौती करती तो इससे आम आदमी को काफी राहत मिलती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें