फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुमकिन योजना के लाभार्थियों को सौंपी वाहनों की चाबियां

विज्ञापन
उधमपुर में मुमकिन योजना के लाभार्थियों को वाहनों की चाबियां सौंपते एडीसी मोहम्मद खान व अन्य - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। जिला रोजगार एवं परामर्श केंद्र में आयोजित एक समारोह में एडीसी मोहम्मद सैयद खान ने मुमकिन योजना के तहत आठ लाभार्थियों को लोड कैरियर की चाबियां सौंपी। उन्होंने कहा कि मिशन यूथ के तहत मुमकिन योजना, जम्मू-कश्मीर सरकार की एक पहल है।
विज्ञापन

जो युवाओं को नए छोटे वाणिज्यिक वाहनों की खरीद के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करके उन्हें एक एक स्थायी आजीविका स्थापित करने की सुविधा प्रदान करती है। समारोह में सहायक निदेशक रोजगार उधमपुर (नोडल अधिकारी), नरेश कुमार सहित जिला रोजगार एवं परामर्श केंद्र के कई अन्य अधिकारी शामिल थे। एडी एंप्लॉयमेंट ने बताया कि उधमपुर जिले के बेरोजगार युवाओं को नौ वाहन वितरित किए गए, जिनमें से (05) लाभार्थियों ने महिंद्रा के छोटे वाणिज्यिक वाहन का लाभ उठाया और (03) लाभार्थियों ने टाटा कंपनी के छोटे वाणिज्यिक वाहनों का लाभ उठाया है। वहीं योजना के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि आवेदकों को मुमकिन योजना के तहत अपनी पसंद के किसी भी अनुमोदित मॉडल के किसी भी छोटे वाणिज्यिक वाहन को चुनने की पूरी स्वतंत्रता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें