फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: यात्रियों ने बस स्टैंड पर लगाया धरना, वैकल्पिक प्रबंध करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। यात्री वाहनों में ओवरलोडिंग के खिलाफ प्रशासनिक सख्ती से दूरदराज के ग्रामीण इलाकों के यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। इस कारण वीरवार शाम को पंचैरी-मौंगरी रूट के यात्रियों ने मुख्य बस अड्डा पर धरना लगाकर एआरटीओ के खिलाफ प्रदर्शन किया। यात्रियों का आरोप था कि पंचैरी और मौंगरी की गाड़ियों में सीटें नहीं मिल रहीं। इससे दरबदर होने को मजबूर हैं। चालक सीट से अधिक सवारी बिठाने से मना कर रहे हैं।
विज्ञापन

गोपाल, राजू, बिमला देवी व अन्य ने बताया कि पहाड़ी तहसील पंचैरी और मौंगरी से रोजाना हजारों की संख्या में लोग जरूरी काम और मजदूरी के लिए जिला मुख्यालय आते हैं। जैसे पट्ठी, पंगारा, माली, कैंथगली, क्रिमची आदि कई इलाकों के यात्री भी शाम को घर लौट जाते हैं। सख्ती के बाद चालक केवल पंचैरी और मौंगरी की सवारियों को बिठा रहे हैं और बीच रास्ते की सवारियों को चढ़ाने से मना कर रहे हैं। ऐसे में प्रशासन वैकल्पिक वाहनों का प्रबंध कर राहत दिलाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें