फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: बस स्टैंड के दुकानदारों ने प्रधान को बताईं समस्याएं

Tue, 21 Jan 2025 02:47 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। व्यापार मंडल के प्रधान जितेंद्र वरमानी की अध्यक्षता में मुख्य बस स्टैंड के दुकानदारों की बैठक हुई। इसमें बस स्टैंड पर दुकानदारों को आ रही समस्याओं से दुकनदारों ने प्रधान को अवगत कराया।
विज्ञापन

बैठक में आए दुकानदारों का कहना था कि बस स्टैंड पर लगी मस्ट लाइट पिछले छह महीने से खराब पड़ी हुई है। इसके चलते रात के समय दुकानदारों के साथ साथ आने जाने वाले लोगों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस समस्या को लेकर नगर परिषद को अवगत करवाने के बावजूद लाइट की मरम्मत का कार्य आज तक नहीं हो पाया है। इसके चलते उनका व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। उन्होंने बताया कि बस स्टैंड पर रेहड़ी व फड़ी वालों ने अपना कब्जा जमा रखा है, जिसके चलते दुकानों में आने वाले ग्राहकों को भी अपने वाहनों को लगाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बैठक में आए दुकानदारों की समस्या को सुनने के बाद प्रधान ने उन्हें आश्वासन दिया कि जल्द ही संबंधित विभाग के अधिकारियों से मिल कर बस स्टैंड पर आ रही समस्याओं का समाधान करवाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें