फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: बस रूट बदलने पर बढ़ा विरोध, फैसला वापस लेने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। प्रशासन द्वारा रामनगर से उधमपुर जाने वाली बसों के रूट में किए गए बदलाव को लेकर लोगों में विरोध बढ़ता जा रहा है। पंचायत जनद्रोड के पूर्व सरपंच सुनील दत्त शर्मा ने आदेश को तुरंत वापस लेने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि फरमान जल्द वापस नहीं लिया तो लोग सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे। आदेश के अनुसार रामनगर से सभी बसें उधमपुर के गोलमेला से सीधे हाईवे होते हुए दोमेल तक जाएंगी। इससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। पहले बसें मुख्य स्थानों तक पहुंचती थीं, जिससे लोगों को गंतव्य तक पहुंचने में आसानी होती थी लेकिन अब यात्रियों को बीच रास्ते में उतरकर यात्री वाहन बदलकर जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि रामनगर और आसपास के क्षेत्रों से प्रतिदिन लोग इलाज के लिए उधमपुर के जीएमसी अस्पताल जाते हैं। नए आदेश के बाद मरीजों और परिजन को दो यात्री वाहन बदलकर अस्पताल तक पहुंचना पड़ेगा। इसके अलावा दूरदराज के गांवों के लोगों को जिला विकास आयुक्त कार्यालय, अदालत और अन्य सरकारी कामकाज के लिए परेशान होना पड़ेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें