फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: बस ने दो वाहनों को रौंदा, सीआरपीएफ जवान समेत 4 की मौत

Wed, 28 Jan 2026 01:48 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर उधमपुर के खैरी इलाके में हुआ हादसा
विज्ञापन

एक महिला घायल, डोडा से जम्मू की ओर जा रही बस, तेज थी रफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा पेश आया। उधमपुर के खैरी इलाके में शारदा माता मंदिर के समीप एक तेज रफ्तार बस ने एक टाटा मोबाइल वाहन और एक मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण दुर्घटना में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इसमें किश्तवाड़ में तैनात सीआरपीएफ की 52 बटालियन का एक जवान भी शामिल है। वह छुट्टी लेकर अपने घर जा रहे थे। हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह दुर्घटना सुबह करीब 11:15 बजे हुई। डोडा से जम्मू की ओर जा रही बस (जेके02 एएस-4127) काफी तेज रफ्तार में थी। खैरी इलाके में पहुंचने पर चालक ने बस पर से नियंत्रण खो दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सड़क किनारे एक टाटा मोबाइल (जेके 04जे 6723) खराब खड़ी थी। उसे ठीक करने के लिए चालक रियाज अहमद, स्थानीय मिस्त्री संजीव कुमार को लेकर मोटरसाइकिल (जेके 14 एफ 1057) पर सामने आ रहा था। अनियंत्रित बस ने पहले मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में लिया और फिर जोरदार टक्कर मारते हुए पुल की रेलिंग और खड़ी टाटा मोबाइल से जा टकराई।
विज्ञापन

खाई में गिरे यात्री, मौके पर मची चीख-पुकार

टक्कर इतनी भीषण थी कि रेलिंग से टकराते ही बस की इमरजेंसी खिड़की टूट गई। झटके के कारण बस में सवार दो यात्री खिड़की से बाहर छिटक गए और सीधे पुल के नीचे गहरी खाई में जा गिरे। बस और मोटरसाइकिल की भिड़ंत में मिस्त्री संजीव और चालक रियाज की मौके पर ही मौत हो गई। खाई में गिरे दोनों यात्रियों ने भी दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी और चीख-पुकार मच गई। मौके पर मौजूद सीआरपीएफ के जवानों ने राहत कार्य शुरू किया। साथ ही ट्रैफिक पुलिस और पुलिस को सूचित किया। बस में घायल हुई महिला बमलेशा देवी (37) पत्नी सुजीत कुमार निवासी चिनैनी को एम्बुलेंस के जरिए राजकीय मेडिकल कॉलेज उधमपुर पहुंचाया।

इनकी मौत हो गई
मृतकों में संजीव कुमार (42) पुत्र अशोक कुमार निवासी रहेमती उधमपुर, रियाज अहमद (28) पुत्र मोहम्मद स्वान निवासी बडगाम, सीआपीएफ की 52 बटालियन का जवान मुकेश प्रजापति और रतन लाल (28) पुत्र मोहन लाल निवासी बटोत शामिल हैं।
विज्ञापन


उपराज्यपाल ने जताया दुख
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सड़क हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। अपने शोक संदेश में उन्होंने कहा कि इस हादसे से मैं व्यथित हूं। दुख की घड़ी में शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करता हूं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें