सीआरपीएफ बंकर को तोड़ बस खाई में गिरी । बाल बाल बचा जवान, बस चालक घायल । चिनैनी रोहित गुप्ताः03-05-2020ः- चिनैनी पुलिस स्टेशन के अंतरगत हाईवे पर मोटरशैड के पास एक बस गहरी खाई में जा गिरी जिसमें सिर्फ चालक था जो घायल हो गया जिसे प्राथमिक उपचार के लिए चिनैनी और फिर जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया जिसकी पहचान अजय कुमार निवासी आरएसपुरा जम्मू के रूप में बताई गई है । जानकारी के मुताबीक रविवार की सुबह श्रीनगर से जम्मू की और जा रही खाली बस जब चिनैनी के हाईवे पर मोटरशैड के पास पहुंची तो चालक का गाड़ी पर से नियंत्रण खो गया जिससे बस पहले हाईवे किनारे सीआरपीएफ 84 बटालियन के बंकर को तोड़कर करीब दो सौ फुट गहरी खाई में जा गिरी । इस हादसे में बंकर में तैनात जवान बाल बाल बच गया तथा वहां मौजूद जवानों तथा लोगों की मदद से बस चालक को गाड़ी से बाहर निकाला और टनल की एबुलैंस के जरिए चिनैनी के सीएचसी अस्पताल ले जाया गया जहां उसका प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया । वही पुलिस ने इस संबध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है ।
सीआरपीएफ का बंकर जो बस के कारण टूट गया
- फोटो : AMAR UJALA
सीआरपीएफ का बंकर जो बस के कारण टूट गया