फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू से कटड़ा जा रही बस मूरी में खाई में गिरी, 15 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। जम्मू से कटड़ा आ रही बस के मूरी इलाके में तीस फुट खाई में गिर गई है। हादसे में 15 लोग घायल हुए हैं। घायलों को कटड़ा स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां पर नौ की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम को जम्मू से कटड़ा आ रही बस (जेके 02 एस-6925) मूरी इलाके में तीखे मोड़ पर अनियंत्रित हो कर खाई में जा गिरी। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस चेक पोस्ट के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच कर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर घायलों को कटड़ा चिकित्सा केंद्र पहुुंचाया गया। वहीं, हादसे में घायल नौ लोगों की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया है। तहसीलदार कटड़ा अनिल चाढ़क ने बताया कि डीसी के आदेश पर सभी घायलों के उपचार के लिए पांच-पांच हजार रुपए देने की बात कही है।
यह लोग हादसे में हुए घायल
कटड़ा चिकित्सा केंद्र में उपचारधीन घायलों के नाम सरवजोत सिंह (13) पुत्र लाल सिंह निवासी कठुआ, रमनदीप कौर (22) पुत्री आसा सिंह निवासी कठुआ, पुरुषोत्तम दास (50) पुत्र दनपत राम निवासी जम्मू, हिमांशु (05) पुत्र पुरुषोत्तम निवासी जम्मू, सुहानी शर्मा निवासी जम्मू, दिपांशु पुत्र पुरुषोत्तम निवासी जम्मू के रूप में हुई है। वहीं, निशु कुमारी (21) पत्नी रविंद्र कुमार निवासी सतवारी (जम्मू), रविंद्र कुमार (27) पुत्र मंजु राम निवासी सतवारी (जम्मू), उदय (14) पुत्र दर्शन लाल निवासी सतवारी (जम्मू), निर्मल कोर (42) पत्नी आसा सिंह निवासी कठुआ, रितु शर्मा (40) पत्नी पुरुषोत्तम दास निवासी जम्मू, रेवल दास (48) पुत्र गुल्लु राम निवासी जम्मू, अश्विनी कुमार (13) पुत्र रेवल दास निवासी जम्मू, दर्शा (37) पत्नी रेवल दास निवासी सतवारी (जम्मू), जहीर (36) पुत्र सतर दीवान निवासी बिहार को जीएमसी जम्मू रेफर किया है।
विज्ञापन

बस चलाते फोन पर बात कर रहा था चालक
हादसे में घायल हुए गाडीगढ़ (जम्मू) निवासी पुरुषोत्तम दास ने बताया कि वह बस में चालक के साथ वाली सीट पर बैठा था। जम्मू से कटड़ा जाते समय बस चालक और परिचालक में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसी मामले को लेकर परिचालक रास्ते में ही उतर गया था। दुर्घटना के समय चालक लगातार परिचालक को फोन कर रहा था, जिस कारण लापरवाही के चलते हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें