उधमपुर के नरवाल क्षेत्र में आज उधमपुर निवासी बस कंडक्टर अरुण चौधरी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। मृतक अरुण चौधरी उधमपुर रेलवे स्टेशन के पास राउंड मेल का रहने वाला था और किश्तवाड़-जम्मू रूट की बस में कंडक्टर के रूप में कार्यरत था।
विज्ञापन
परिवार के अनुसार अरुण चौधरी परिवार में सबसे बड़े बेटे थे और अभी अविवाहित थे। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए स्थानीय पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अरुण के अचानक निधन से परिवार में शोक की लहर है।