फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा के लिए जा रहे जवानों की बस दुर्घटनाग्रस्त, तीन घायल

Wed, 10 Jun 2026 02:45 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामबन के पीरा में बस ने आगे चल रही टैक्सी और ट्रैक्टर ट्रॉली को मारी टक्कर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामबन। श्री अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए कश्मीर की ओर जा रहे सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों की बस मंगलवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा पीरा क्षेत्र के पास हुआ। इस दौरान जम्मू से कश्मीर की ओर जा रही जवानों से भरी बस ने आगे चल रही निजी टैक्सी और ट्रैक्टर ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में तीन जवान मामूली रूप से घायल हुए हैं।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बस में सवार सभी जवान अमरनाथ यात्रा के मार्ग और कैंपों की सुरक्षा व्यवस्था में तैनाती के लिए जा रहे थे। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। घायल जवानों की पहचान सहायक उप-निरीक्षक संजीत कुमार, हेड कांस्टेबल अरवीन कुमार और सुधीर कुमार के रूप में हुई है। तीनों को जिला अस्पताल रामबन ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत पूरी तरह स्थिर और खतरे से बाहर बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईवे पर यातायात हुआ बाधित
हादसे के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग-44 के श्रीनगर जाने वाले हिस्से पर वाहनों की आवाजाही अस्थायी रूप से रुक गई और लंबा जाम लग गया। पुलिस टीम ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटाया और यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए कुछ समय के लिए जम्मू जाने वाले मार्ग पर डायवर्ट किया। कुछ ही घंटों की मशक्कत के बाद हाईवे पर सामान्य आवाजाही बहाल कर दी गई। चंद्रकोट पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें