उधमपुर। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार को बिलावर की तरफ जा रही बस संगूर में जेसीबी से टकरा गई। इससे बस में सवार पांच यात्री घायल हो गए। उन्हें तत्काल जीएमसी में भर्ती कराया गया। यात्रियों के अनुसार तेज रफ्तार के कारण बस अनियंत्रित हो गई थी।
गनीमत रही कि हादसा टल गया। सभी यात्री सुरक्षित हैं और किसी को भी गंभीर चोट नहीं लगी है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है। संवाद