फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: सुद्धमहादेव मेले के बाद बढ़ी तीर्थ यात्रियों की संख्या

विज्ञापन
चिनैनी के सुद्धमहादेव बाजार का दृश्य: स्रोत: संवाद
विज्ञापन
दुकानदारों ने कहा-देर आए दुरुस्त आए, रोजाना चार से पांच हजार यात्री सुद्धमहादेव मंदिर में लगा रहे हाजिरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चिनैनी। सुद्धमहादेव में बीते कुछ दिन पहले मंदी के कारण दुकानदार परेशान थे लेकिन तीन दिवसीय मेले के बाद इस ऐतिहासिक तीर्थ स्थल में श्रद्धालुओं की संख्या धीरे-धीरे बढ़ रही है। अब स्थानीय कारोबारी कह रहे हैं कि देर आए दुरुस्त आए। दुकानदारों की परेशानियां बढ़ रही थी, लेकिन अब कारोबार में इजाफा हुआ है।
सुद्धमहादेव व्यापार मंडल के प्रधान कमल किशोर गुप्ता, गौरव गुप्ता ने बताया कि मौजूदा समय में हर रोज चार से 5 हजार तीर्थ यात्री सुद्धमहादेव में पहुंच कर भगवान शिव के प्राचीन मंदिर में माथा टेकने पहुंच रहे हैं । उन्होंने कहा कि पहले कारोबार में मंदा था, लेकिन अब धीरे-धीरे तीर्थ यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है । स्कूलों में छुट्टियों के चलते कई लोग सुद्धमहादेव, गौरीकुंड, मानतलाई पहुंच रहे हैं और जहां पर पहुंचकर उन्हें गर्मी से भी राहत मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू संभाग के अलावा दूसरे राज्यों के भी तीर्थ यात्री सुद्धमहादेव में पहुंच कर पापनाशिनी बावली में पवित्र स्नान कर रहे हैं । बाजारों में चहल-पहल होने से कारोबार में भी इजाफा हुआ है और अच्छे कारोबार की उम्मीद उन्हें बनी है ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें