फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि क्रेडिट टारगेट को बढ़ाने से किसान खुश

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर/जिब। केंद्र सरकार की तरफ से पेश किए गए बजट से किसान वर्ग खुश है। किसानों का कहना है कि इस बजट से किसानों को राहत मिली है। अब किसानों को लिए लोन लेना आसान हो जाएगा। सरकार ने लोन देने के लिए विशेष तौर पर राशि जारी की है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार किसानों की आय को दुगना करने के लिए लगातार काम कर रही है। हर बार बजट में किसानों के लिए कुछ खास रहता है। इस बार बजट में कृषि के लिए लोन की राशि को बढ़ाया गया है। इससे किसानों को लोन मिलना आसान हो जाएगा और खेती करने के लिए आर्थिक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
-परमानंद
सरकार ने आपरेशन ग्रीन स्कीम का एलान किया है। इससे भी किसानों को राहत मिलेगी। इसमें अब 22 और खराब होने वाली फसलों को जोड़ा गया हे। इससे किसानों के लिए खेती करना आसान हो जाएगा। इसका दायरा लगातार बढ़ाया जा रहा है, जोकि किसानों के लिए अच्छी बात है।
विज्ञापन

-मोहन लाल
सरकार की तरफ से आर्थिक रूप से कमजोर किसानों को लगातार नकद राशि बैैंक में जमा करवाई जा रही है। सरकार ने इस योजना को बरकरार रखा है, जोकि किसानों के लिए अच्छी बात है। हर वर्ष मिलने वाली छह हजार की राशि से उनके लिए बीज खरीदना व अन्य सामान खरीदना आसान रहता है।
-अरुण शर्मा
कृषि क्रेडिट टारगेट को 16 लाख करोड़ तक बढ़ाया जाना किसानों के लिए अच्छी बात है। देश के लाखों किसानों को इससे लाभ मिलेगा। खेती करने के लिए कई किसानों को हर वर्ष आर्थिक सहायता की जरूरत होती है। अगर आसानी से लोन मिल जाए तो काफी हद तक परेशानी दूर हो जाती है। उम्मीद है कि सरकार इसी तरह से किसानों को राहत प्रदान करती रहेगी।
विज्ञापन

-मोहिंद्र कुमार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें