फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: विशाल से रिहाना सड़क के बीच तवी नदी में 7.28 करोड़ से बनेगा पुल

विज्ञापन
विशाल में तवी नदी पर मौजूद फुट ब्रिज, जहां अब नया मोटरेबल पुल बनाया जाना है
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। शहर के साथ लगते विशाल क्षेत्र में जल्द ही तवी नदी पर 95 मीटर लंबा सिंगल लेन मोटरेबल पुल तैयार किया जाएगा। इस पुल के बनने से संबंधित क्षेत्रों की करीब 67 हजार आबादी को नदी के आर-पार आवाजाही को लेकर आ रही परेशानी से राहत मिलेगी।
इस पुल के बनाने के साथ ही विशाल से रिहाना सड़क का निर्माण कार्य भी पूरा किया जाएगा। नाबार्ड के तहत मंजूर इस काम पर 7.28 करोड़ की रुपये खर्च किए जाएंगे और लोक निर्माण विभाग इस काम को पूरा करेगा। इसके लिए निविदा जारी कर दी गई है। नाबार्ड के तहत मार्च 2025 में इस पुल को बनाने को मंजूरी मिल चुकी है। अब लोक निर्माण विभाग की तरफ से इस काम को आगे बढ़ाने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय निवासी अशोक कुमार, मुल्ख राज, नीरज शर्मा, सूरम चंद व अन्य ने कहा कि शहर के नजदीक यह गांव तवी नदी के आरपार बसा हुआ है। इसमें कई इलाके शामिल हैं और करीब सात हजार की आबादी रहती है। तवी नदी के आरपार आवाजाही के लिए सालों पुराना एक फुट ब्रिज है जिससे लोग पैदल आवाजाही करने पर मजबूर हैं। वहीं अब मोटरेबल पुल बनने और पक्की सड़क बनने से आवाजाही में राहत मिलने के साथ ही क्षेत्र का विकास भी सुनिश्चित हो पाएगा। यह क्षेत्रवासियों की पुरानी मांग थी जो अब पूरी होने जा रही है।
-
कोट...
विशाल में सड़क और पुल के निर्माण के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। इसकी प्रक्रिया पूरी होने पर आगे का काम भी जल्द शुरू कर दिया जाएगा।
-एईई रोहित गुप्ता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें