फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: 30 मिनट की दूरी, पांच मिनट में होगी पूरी

विज्ञापन
मजालता। धार रोड से मजालता तहसील के लिए शुरू किया गया पुल निर्माण कार्य।
विज्ञापन
-मजालता वासियों का लंबा इंतजार लाया रंग, 19 करोड़ की लागत से शुरू हुआ पुल का निर्माण
विज्ञापन

- तहसील मुख्यालय सहित 26 पंचायतों को भी मिलेगा लाभ


संवाद न्यूज एजेंसी

मजालता। धार रोड स्थित मजालता मोड़ से तहसील मुख्यालय को जानेवाली सड़क पर 19 करोड़ की लागत से पुल निर्माण कार्य शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी की लहर है। इस सड़क पर बना पुल व सड़क क्षतिग्रस्त हो जाने से वाहन चालक को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। लेकिन अब नए पुल से आधे घंटे की दूरी सिर्फ पांच मिनट में पूरी होे जाएगी।

धार रोड से मजालता तहसील मुख्यालय तक बारिश की दिनों में सड़क की स्थिति और भी दयनीय हो जाती है और कई-कई दिनों तक यह रास्ता छोटी- बड़ी गाड़ियों के लिए बंद रहता है लेकिन पुल बनने से राहगीरों को इन सब परेशानियों से मुक्ति मिलेगी और लोगों को आने-जाने में काफी सहूलियत होगी। पंचायत मजालता के साथ-साथ तहसील मजालता की अन्य 26 पंचायतों को इस पुल का लाभ मिलेगा। लोगों आसान से तहसील मुख्यालय और अन्य दफ्तरों में आसानी से आ जा सकेंगे। हालांकि पुल निर्माण शुरू कराने का रास्ता इतना आसान नहीं रहा और इसके लिए लोगों को कई सालों तक इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

पुल के निर्माण से लाभ
- यात्रा की दूरी घटेगी – पुलिस स्टेशन, तहसील मुख्यालय, ट्रेजरी और अन्य सरकारी कार्यालयों तक पहुंच आसान होगी।

- यातायात सुगम होगा – लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी।

- विकास को गति मिलेगी – व्यापार, सामाजिक गतिविधियों और ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी।
कई प्रयासों के बाद मिली मंजूरी

धार से मजालता के लिए गंभीर नाला पुल की स्वीकृति और निर्माण कार्य शुरू होने से पूरे तहसील में खुशी की लहर है। यह लोगों की बहुप्रतीक्षित मांग थी। जिसे 2 जुलाई 2015 को कैबिनेट सहित जिला विकास बोर्ड की बैठक में मंजूरी मिली थी। जिससे सीआरएफ में प्रस्तावित किया गया था, लेकिन कुछ कारणों से इसे स्वीकृति नहीं मिल पाई। अब यह परियोजना नाबार्ड के तहत मंजूर हो गई है और निर्माण कार्य भी शुरू हो गया है।
- आरएस पठानिया, उधमपुर पूर्व विधायक।
कई बार उठाया गया था मुद्दा

पुल के बड़ी जद्दोजहद करनी पड़ी। 9 मई 2023 को परिषद कार्यालय की बैठक में मुद्दा जोर शोर से उठाया गया। डीसी ने अन्य 12 परियोजनाओं के साथ पुल निर्माण को मंजूरी के लिए प्रमुख सचिव को भेजा और सितंबर 2023 को को मंजूरी मिलने के बाद नवंबर 2023 में पहला टेंडर लगा। लेकिन कुछ कारणों की वजह से काम शुरू नहीं हो सका था। लेकिन अब पीएमओ में मंत्री और सांसद डॉ जितेन्द्र सिंह और डीडीसी चेयरमैन लाल चंद के प्रयासों से लोगों का यह सपना पूरा होने जा रहा है।
- अमित शर्मा, डीडीसी मजालता।
-

135 मीटर होगी पुल की लंबाई

लगभग 19 करोड़ 30 लाख की लागत से 135 मीटर लंबा और 42 मीटर ऊंचे पुल का निर्माण किया जा रहा है। विभाग की तरफ से लगातार टेंडर जारी किए गए। लेकिन इस बार टेंडर प्रक्रिया सफल रहने पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। जिसकी वजह से निर्माण कार्य में देरी हुई।


पुरुषोत्तम कुमार जोशी, एक्सईएन पीडब्लयूडी।
-


लोगों ने जताई खुशी
स्थानीय निवासी पवन शर्मा ने बताया की रोज कई संख्या में लोग उनके पास खिदमत सेंटर में सरकारी दफ्तरों से जुड़े अपने काम के लिए आते हैं। उनके पास कई लोग फॉर्म भरवाने या ऑनलाइन काम के लिए भी आते है लेकिन सभी का यह कहना होता है कि तहसील मुख्यालय में आने के लिए बड़ी मुसीबत का सामना करना पड़ता है लेकिन पुल निर्माण शुरू होने से लोगाें ने राहत ली है।
विज्ञापन

स्थानी निवासी राकेश सिंह ने बताया की अब लोगों को मजालता मोड़ से तहसील मुख्यालय में जाने के लिए वाहन का इंतजार नहीं करना पड़ेगा वह पैदल ही करीब दस मिनट में उस पार पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें