रियासी। एंटी करप्शन ब्रांच की टीम ने गिरदावर को दस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है। आरोपी अरनास तहसील में कार्यरत है। पता चला है कि स्थानीय व्यक्ति से तहसील से संबंधित काम करवाने के लिए गिरदावर मोहम्मद सलीम ने रिश्वत मांगी।
पीड़ित ने कुछ पैसे गिरदावर को दिए भी लेकिन काम करने के बजाय आरोपी ने और ज्यादा पैसों की मांग की। पीड़ित की शिकायत पर बुधवार शाम को टीम ने रियासी के टेंपो स्टैंड के पास गिरदावर को रिश्वत लेते पकड़ लिया। इसके बाद उसका मेडिकल करवाया गया। आरोपी उधमपुर का रहने वाला है। संवाद