फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: प्रोफेसर शिव निर्मोही ने अंग्रेजी कविताओं का संग्रह हिडन स्टार का किया विमोचन

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। प्रसिद्ध लेखक, इतिहासकार और पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित प्रोफेसर शिव निर्मोही ने नवोदित कवि जसमीत सिंह की रचित अंग्रेजी कविताओं की पहली पुस्तक हिडन स्टार का विमोचन किया।
विज्ञापन

प्रोफेसर निर्मोही ने कम उम्र में अपने गहन विचारों और साहित्यिक प्रतिभा के लिए युवा कवि की सराहना की। उन्होंने जसमीत को अपने जुनून के प्रति समर्पित रहने और अपनी काव्य यात्रा जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया। इस मौके पर कवि डॉ. आदर्श ने युवा लेखक को अपनी कला को निखारने और काव्यात्मक उत्कृष्टता हासिल करने के लिए महान अंग्रेजी कवियों की रचनाओं में डूबने की सलाह दी। कवि, लेखक और स्तंभकार अशोक शर्मा ने जसमीत सिंह को बधाई दी और उनकी साहित्यिक गतिविधियों में सफलता की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें