रियासी। बीते वीरवार को जिला के सुरमन में दरिया चिनाब किनारे मिले व्यक्ति के शव की पहचान मोहम्मद उद दीन बिमला निवासी गांव हंगलपोरा कापरान बेरीनाग डोरु अनंतनाग कश्मीर के रूप में हुई है। वीरवार शाम को शव मिलने के बाद पुलिस ने इसकी सूचना अन्य पुलिस स्टेशन और चौकी को दी थी। साथ ही शव को जिला अस्पताल के शवगृह में रखा गया। शव के पास से मिले मतदाता पहचान पत्र से उसकी पहचान हुई। शुक्रवार को कुछ लोग जिला अस्पताल में पहुंचे और शव की पहचान की। मृतक के रिश्ते में मामा ने बताया कि मोहम्मद उद दीन बिमला को दो महीने पहले एक मौलवी शादी करवाने के लिए लाया था। उसके पास दो लाख रुपए भी थे। काफी समय से कुछ पता नहीं चल रहा था। संवाद