फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जखैड़ तवी से मां-बेटे के शव बरामद

Fri, 10 Oct 2014 01:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चिनैनी/रामनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार को जखैड़ गांव में तवी नदी पर बने अस्थाई पुल के टूट जाने से नदी में बजे तीन लोगों में से मां-बेटे के शव को वीरवार को नदी से बरामद कर लिया गया। शवों को ढूंढने के लिए बुधवार से सेना की 4 आरआर, सीआरपीएफ और पुलिस के जवानों के अलावा स्थानीय लोगों ने अभियान चला रखा था।
विज्ञापन


गौर रहे कि बुधवार को संतोष देवी अपने छह वर्षीय बेटे अंकुश तथा भांजे कुलदीप के साथ अपने पति बिट्टू राम से मिलने जखैड़ गांव जा रही थी। रास्ते में तवी नदी पर बने अस्थाई पुल से तीनों गुजर रहे थे कि पुल पर पड़ा पट्टा अचानक टूट गया और तीनों तवी नदी में समा गए। कुलदीप को वहां पर मौजूद लोगों ने तुरंत नदी से निकाल दिया। मगर तेज बहाव के कारण मां-बेटे नहीं बचाए जा सके।

देर रात तक उनका कोई पता नहीं चल सका था। घटना की सुचना मिलते ही पुलिस, सीआरपीफ और तथा सेना के जवान वहां पहुंच कर एसडीपीओ रामनगर अभिषेक शर्मा के नेतृत्व में तलाशी अभियान चलाया। कड़ी मशक्त के बाद भी जव उनका पता नहीं चला तो वीरवार की सुबह फिर से तलाशी शुरू की गई।
विज्ञापन


दिन के करीब ग्यारह बजे मां-बेटे के शवों को बरामद करने में सफलता मिली। शव घटना स्थल से करीब 150 मीटर दूर से बरामद किया गया। उन्हें घर वालों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें