फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: सीमावर्ती क्षेत्रों में ड्रोन हमले की सूचना के बाद कटड़ा में लोगों ने खुद किया ब्लैकआउट

विज्ञापन
भवन मार्ग पर दर्शनी ड्योढ़ी में बिजली बंद होने से छाया अंधेरा। 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कटड़ा । धर्मनगरी सहित भवन मार्ग पर सोमवार देर शाम अंधेरा छाया रहा। लोगों को लगा कि शायद ब्लैकआउट घोषित किया गया है, लेकिन प्रशासन ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति सामान्य रही और उनकी ओर से लाइटें बंद करने का कोई आदेश नहीं दिया गया।
दरअसल सोमवार देर शाम सांबा, अखनूर, कठुआ और हीरानगर क्षेत्रों में ड्रोन हमले व अंतरराष्ट्रीय सीमा पर फायरिंग की खबरें सोशल मीडिया पर सामने आने लगीं। इसके बाद कटड़ा में स्थित मां वैष्णो देवी मंदिर क्षेत्र में भी असमंजस की स्थिति पैदा हो गई। लोगों में भय का माहौल पैदा हो गया। सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरतते हुए कई स्थानीय निवासियों और दुकानदारों ने स्वेच्छा से घरों और प्रतिष्ठानों की लाइटें बंद कर दीं। हालांकि वैष्णो देवी भवन में दर्शन सुचारु रूप से होते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा एजेंसियों ने स्थिति पर नजर बनाए रखी। फिर भी, सीमावर्ती इलाकों में पहले भी इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं जिससे लोगों में संवेदनशीलता बढ़ी हुई है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस थाने या हेल्पलाइन नंबरों पर दें। सोशल मीडिया पर अनवेरिफाइड जानकारी शेयर करने से बचने की सलाह भी दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें