फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: 27.90 लाख की लागत से जिब-पडानू सड़क पर तारकोल बिछाने का काम शुरू

विज्ञापन
जिब-पडानू सड़क पर तारकोल बिछाने का काम शुरू कराते हुए विधायक व अन्य।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए विधायक पवन कुमार गुप्ता ने सोमवार को जिब से पडानू तक की सड़क पर तारकोल बिछाने के कार्य शुरू करवाया। 1.55 किलोमीटर लंबी इस सड़क को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 27.90 लाख की लागत से बनाया जा रहा है।
गुप्ता ने कहा कि बेहतर सड़कें न केवल आवागमन को सुगम बनाती हैं बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और स्थानीय व्यापार को भी गति प्रदान करती हैं। हमारा लक्ष्य है कि हर गांव तक टिकाऊ और मजबूत सड़क पहुंचें। स्थानीय लोगों ने विधायक पवन कुमार गुप्ता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सड़क कार्य लंबे समय से अपेक्षित था और अब इसके पूरा होने से जनजीवन में बड़ा सुधार आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने कहा कि यात्रा में लगने वाला समय अब घटेगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी गति मिलेगी। समारोह के समापन पर गुप्ता ने क्षेत्र के समग्र विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और लोगों से आह्वान किया कि वे सार्वजनिक संपत्तियों की देखरेख और रखरखाव में सक्रिय सहयोग करें। इस शुभ अवसर पर डीडीसी सदस्य आशु शर्मा, जिला सचिव रोहित शर्मा सेठी, मंडल अध्यक्ष जिब रेहंबल शशि शर्मा, पूर्व सरपंच मदन लाल व अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें