धर्मनगरी में शनिवार रात को छाया अंधेरा।
कटड़ा। पूरे जिला रियासी की तरह धर्मनगरी में भी ऑपरेशन शील्ड के तहत रात आठ बजे से 8:15 तक 15 मिनट के लिए ब्लैक आउट किया गया। इसकी सूचना सभी व्यापारी वर्ग और दुकानदारों को पहले से ही थी। इस दौरान दुकानदारों ने भी पूरा साथ दिया और अपने इनवर्टर के साथ ही जेनसेट आदि बंद रखे थे। वहीं, मां वैष्णो देवी भवन परिसर अथवा मार्ग को ब्लैक आउट से बाहर रखा गया।