फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: मोदी सरकार की 11 साल की उपलब्धियां गिनाईं

विज्ञापन
संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम के तहत प्रदर्शनी का उद्घाटन करते पूर्व डिप्टी सीएम कविंद्र गुप्ता।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। भारतीय जनता पार्टी की तरफ से मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर चलाए जा रहे शृंखलाबद्ध कार्यक्रम संकल्प से सिद्धि के तहत बुधवार को उधमपुर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें पूर्व उप मुख्यमंत्री कविन्द्र गुप्ता मुख्य रूप से शामिल रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत में मोदी सरकार की उपलब्धियों पर एक प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया, विधायक सुनील भारद्वाज व अन्य पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित थे। पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत के उपरांत पत्रकार वार्ता में कविन्द्र गुप्ता ने कहा कि मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर देशभर में इस तरह के आयोजन किए जा रहे हैं। इसमें पार्टी कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों से मुलाकात करना और मोदी सरकार की उपलब्धियों पर विचार विमर्श करना शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा पंडित दीनदयाल की अंत्योदय नीति पर काम करते हुए सबका साथ विकास के नारे के साथ आगे बढ़ रही है। अंतिम पंक्ति के अंत में खड़े व्यक्ति तक भी सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे, यही हमारा लक्ष्य है। विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत के मद्देनजर भाजपा सरकार ने काम किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें