फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: भाजपा नेताओं ने मनाया पार्टी का 46वां स्थापना दिवस

विज्ञापन
भाजपा कार्यालय में पार्टी की झंडा फहारते हुए जिला अध्यक्ष अरुण गुप्ता।
विज्ञापन
उधमपुर। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बट्टल वालियां में भाजपा कार्यालय में पार्टी का 46वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। जिला प्रधान अरुण गुप्ता ने कार्यकर्ताओं व भाजपा परिवार सहित देशवासियों को बधाई दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दो सीटों से 303 सीटों तक का लंबा सफर है। हमारे बहुत से कार्यकर्ताओं ने अपनी कुर्बानी दी हैं और खून-पसीना बहाया है। तब जाकर हमें यह दिन देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। पिछले 11 साल से केंद्र में भाजपा सरकार है। अब हर तरफ विकास हो रहा है। आने वाले 10 से 15 सालों में भारत दुनिया की सबसे बड़ी शक्ति बनने जा रहा है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता देश को आगे बढ़ाने में सहयोग दें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें