फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ों पर हिमपात से चिनैनी में बढ़ी ठिठुरन

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। चिनैनी क्षेत्र में बुधवार को बदले मौसम के मिजाज से जहां ऊंचे पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी शुरू हो गई है वहीं, बर्फीली हवाएं चलने ने ठिठुरन बढ़ गई है। ठंड से बचने के लिए लोगों को दिनभर अलाव का सहारा लेते देखा गया है। बुधवार सुबह से ही मौसम का मिजाज बिगड़ा रहा है। मैदानों में जहां दिनभर बादलों ने डेरा जमाए रखा वहीं, पहाड़ों पर हिमपात शुरू हो गया है। नत्थाटॉप की चोटियां बर्फ की सफेद चादर से ढक गई हैं। साथ ही जुगधार, देराटॉप, लद्दाधार व शिवगढ़ धार के ऊंचे स्थानों पर हिमपात जारी है। मैदानी इलाकों में दिभर बारिश जारी रही, जिससे लोगों को ठंड से परेशान होना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें