फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास पैलेस के पास से घर के बाहर से बाइक चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। शहर के बीच विकास पैलेस के नजदीक शनिवार देर रात को चोरों ने घर के बाहर पार्क की गई बाइक को चोरी कर लिया। सीसीटीवी फुटेज में दो युवक बाइक ले जाते नजर आए हैं। पुलिस ने युवकों की पहचान कर बाइक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बाइक के मालिक सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि वह रात के समय एनफील्ड बाइक नंबर जेके14ई-1179 को रोज की तरह ही घर के बाहर पार्क किया और अंदर चला गया। सुबह जब किसी काम से बाहर निकला तो देखा बाइक गायब थी। उसने बाइक को शहर के विभिन्न हिस्सों में तलाश किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस स्टेशन जाकर इसकी शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी। घर से कुछ दूरी पर एक सीसीटीवी लगा था। सीसीटीवी की फुटेज देखी तो पता चला कि देर रात को दो युवक आए और बाइक लेकर फरार हो गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें