फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: बाइक सवार ने युवक को मारी टक्कर, हालत गंभीर

Sat, 18 Jan 2025 03:05 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- संतुलन बिगड़ने से बाइक भी एक स्कूल बस के नीचे जा घुसी
विज्ञापन


संवाद न्यूज़ एजेंसी
रामनगर। डाकबंगला मार्ग पर एक बाइक सवार ने पैदल जा रहे युवक विपिन कुमार पुत्र कुंज लाल निवासी चिगला बलोता को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। वहीं संतुलन बिगड़ने से बाइक भी एक स्कूल बस के नीचे जा घुसी, जो वहां पर पहले से खड़ी थी। बाइक पर दो युवक थे।
विज्ञापन

बाइक सवार राकेश कुमार पुत्र खेमराम निवासी किड़मू को मामूली चोटें आई हैं। बाइक पर पीछे बैठे युवक की पहचान अरुण कुमार पुत्र रोशन लाल निवासी वार्ड नंबर 9 सुखा तालाब रामनगर के रूप में हुई है। बताया जाता है कि शुक्रवार शाम बाइक सवार जेके14के 1696 बस अड्डे से डाकबंगला की तरफ जा रहे थे। इस दौरान उनकी बाइक की चपेट में पैदल चल रहा युवक आ गया। इस दौरान संतुलन बिगड़ने से बाइक भी स्कूल बस जेके14के 6411 के नीचे जा घुसी। स्थानीय लोगों ने तीनों युवकों को निजी वाहनों से रामनगर उप जिला अस्पताल पहुंचाया। वहीं राहगीर की हालत गंभीर देखते हुए उसे जीएमसी उधमपुर भेजा गया। बाइक के पीछे बैठा युवक भी जख्मी हुआ है। उसका इलाज रामनगर अस्पताल में चल रहा है। बाइक चला रहे युवक को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें