फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत बंद के समर्थन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाली रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। किसानों के भारत बंद के समर्थन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुमित मगोत्रा के नेतृत्व में केंद्र सरकार के खिलाफ पार्टी कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। इसमें उन्होंने सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए कृषि विरोधी कानून को वापिस करने की मांग की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने धार रोड पर चल रहीं बसों और मेटाडोरों को रुकवा कर बंद का समर्थन करने की अपील भी की। सुमित मगोत्रा ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा अन्नदाता किसानों के खिलाफ कृषि विरोधी कानून लाया गया है जिसको लेकर कुछ महीनों से किसान लगातार इस काले कानून का विरोध कर रहे हैं और सरकार से मांग कर रहे हैं कि इस कृषि विरोधी कानूनों को वापिस किया जाए। सरकार के इशारे पर अन्नदाता किसानों पर लाठियां और आंसू गैस के गोले दागे गए हैं। पूरे देश में कांग्रेस पार्टी किसानों के बंद का समर्थन कर रही है। उधमपुर में भी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर केंद्र में किसान विरोधी सरकार के खिलाफ व किसानों के भारत बंद का समर्थन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें