फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत बंद के समर्थन में युवाओं ने डीसी कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। भारत बंद का सर्मथन करते हुए स्थानीय युवाओं की ओर से सरदार रंजीत सिंह के नेतृत्व में डीसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया गया। जहां युवाओं ने हाथों में किसान समर्थित स्लोगन लिखीं तख्तियां लेकर सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए सरकार से कृषि कानून को वापस लेने की मांग उठाई। रंजीत सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से लाए गए कृषि कानून को जल्द से जल्द वापस लिया जाना चाहिए। देश भर के किसान इसका विरोध कर रहें हैं। दिल्ली, पंजाब सहित अन्य क्षेत्रों के किसान सड़कों पर हैं। इसके बावजूद भी सरकार किसानों की मांगों को लेकर कोई भी कदम नहीं उठा रही है। उन्होंने कहा कि किसान देश के अन्नदाता है। उनके साथ हो रहे अत्याचार को देश का युवा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा। बंद का उन्होंने उधमपुर में पुरजोर समर्थन किया है। अगर सरकार की ओर से जल्द किसानों की मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वह आने वाले दिनों में दिल्ली की तरफ कूच करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें