पौनी। भंडारे में अपनी सेवा देते स्थानीय लोग।
पौनी। पंचायत के सुंगल गांव में शुक्रवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। स्थानीय निवासी विनोद कुमार ने बताया कि सड़क के किनारे भोजन तैयार किया गया और लोगों को प्रसाद वितरण किया गया। वह जिला विकास परिषद की (डीडीसी) सदस्य रीता शर्मा से उम्मीद करते हैं कि अपने निजी विकास प्राधिकरण से पैसे देकर इस अधूरी गली का निर्माण कराएं। इस अवसर पर रमेश बाबा, विनोद कुमार, सुदेश कुमार, मदन लाल सग्याल, शुभम शर्मा, अभय शर्मा, रजत रैना, योगेश्वर , निखिल,अजीत अन्य सेवादार मौजूद रहे। संवाद