फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: बाबा द्वारार देवस्थान पर लगा आठवां वार्षिक भंडारा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। बाड़ी गांव में चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन मंगलवार को बाबा द्वारार देवस्थान पर आठवां वार्षिक भंडारे का आयोजन किया गया। मंगलवार सुबह छह बजे से ही श्रद्धालु बाबा के दर्शन के लिए यहां पहुंचने शुरू हो गए थे। यह सिलसिला दोपहर तीन बजे तक चलता रहा। सुबह आठ बजे हवन-यज्ञ शुरू हुआ। पूर्णआहुति के बाद दोपहर 12 बजे भंडारा शुरू किया गया जो दोपहर बाद चार बजे तक जारी रहा।
विज्ञापन

पुजारी संदूर सिंह ने बताया पिछले आठ वर्षों से लगातार यह भंडारा स्थानीय लोगों के सहयोग से करवाया जा रहा है। बाबा के दर्शन करने के लिए पहुंचे बलवान सिंह ठाकुर, पूर्व सरपंच ठाकुर दास, पंडित श्याम प्रसाद, करतार सिंह अन्य श्रद्धालुओं ने बताया कि मनोकामनाएं पूर्ण हुईं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें