उधमपुर। शिव शक्ति मंदिर जखैनी में मंगलवार को वार्षिक भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें काफी संख्या में स्थानीय और आसपास के क्षेत्रों से लोग श्रद्धालुओं ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया। सोहन लाल ने बताया कि साल 2007 से हर साल माता खीर भवानी की यात्रा के उपलक्ष्य में यह भंडारा किया जाता है। इसमें सभी शहरवासियों के अलावा आसपास के इलाकों के लोग भी शामिल होते हैं। दोपहर 12 बजे से शुरू हुआ भंडारा शाम चार बजे तक जारी रहा। संवाद