उधमपुर। शहर के सैला तालाब मेटाडोर स्टैंड यूनियन की ओर से रविवार को ज्वाला माता का वार्षिक भंडारा आयोजित किया गया। इसमें काफी संख्या में स्थानीय और आसपास के इलाकों से आए श्रद्धालुओं ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया। विशाल कुमार व अन्य आयोजकों ने कहा कि हर साल यहां शहरवासियों के सहयोग से विशाल भंडारा और जागरण का आयोजन किया जाता है। संवाद